भिलाई। एमजे कालेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन के विद्यार्थियों ने आज औद्योगिक क्षेत्र स्थित साइनोर्गनिक पेंट्स प्रा. लि. का इंडस्ट्रियल विजिट किया। पेंट बनाने की प्रक्रिया जानने के साथ ही उन्होंने उद्यमिता, फैक्टरी से जुड़े विभिन्न कानूनों, विपणन सेवा के विषय में सारगर्भित जानकारियां हासिल कीं। साइनोर्गनिक पेंट्स के संचालक जय कुमार जैन ने स्वयं इन बच्चों को गाइड किया। उन्होंने कहा कि पेंट प्लांट एवं मशीनरी का जीवन बढ़ाकर उद्योग को मजबूत करते हैं। एमजे कालेज की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर के निर्देश पर आयोजित इस इंडस्ट्रियल विजिट के दल को प्राचार्य कुबेर सिंह गुरुपंच, प्रशासक वीके चौबे एवं प्राध्यापकों ने विजिट के विभिन्न उद्देश्यों की जानकारी दी।












