भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव डॉ राजेश पाण्डेय ने कहा, ‘लीडरशिप का मतलब चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी अपनी जगह अपने कर्मों से नेतृत्व प्रदान कर सकता है। उन्होंने छात्र समुदाय का आह्वान किया कि वे अपने भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास करें।’ डॉ पाण्डेय स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेपोलियन भी एक लीडर थे और विनोबा भावे, महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, बाबा आम्टे, अन्ना हजारे, आदि भी लीडर रहे हैं। नेपोलियन को जहां तानाशाह माना जाता है वहीं महात्मा गांधी से अन्ना तक लोगों ने समाज को नेतृत्व प्रदान किया।












