दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में छात्राओं ने ही अध्यापन कार्य किया। राजनीति शास्त्र के महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं ने बड़े ही रोचक ढंग से विषयवस्तु की प्रस्तुति दी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा खोब्रागढ़े ने बताया कि छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से उन्हें विभाग द्वारा विषय से संबंधित टॉपिक्स दिए गए थे जिन पर उन्हें लेक्चर देना था। छात्राओं ने उन विषय पर बड़ी गंभीरता से तैयारी की थी साथ ही उन्होनें पावर पाईंट का भी उपयोग कर व्याख्यान को रोचक बनाया।












