भिलाई। कॉमर्स गुरू एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ संतोष राय ने विद्यार्थियों को आग का गोला खिलाते हुए कहा कि यदि आग खाना संभव है तो कुछ भी करना संभव है। बस इच्छा शक्ति होनी चाहिए। वे सीए, सीएमए, सीएस एवं बीकॉम के विद्यार्थियों को मोबाइल का तर्कसंगत उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में आयोजित इस सेमीनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। हम सभी इसका उपयोग करते हैं। पर इसके उपयोग को लेकर सतर्क रहना जरूरी है वरना यह हमारा उपयोग करने लगता है।












