भिलाई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने श्रीशंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की स्थापना की है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों को नए विचारों के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आईआईसी से जुड़े छात्रों एवं संकायों को एमएचआरडी के विभिन्न इनोवेशन से संबंधित पहलुओं और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।












