भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आई.क्यू.ए.सी. सेल द्वारा विश्व एड्स दिवस पर अतिथि व्याख्यान और परिचर्चा का आयोजन ‘न्यू पाथ एजुकेशन सोसायटी के द्वारा किया गया। न्यू पथ सोसायटी की ओर से कुमारी रंजिता गढ़े, प्रोग्राम मैनेजर एवं श्रीमती शोभा साहू काउंसलर उपस्थित थे। रंजिता गढ़े ने बताया कि उनकी संस्था बस्तियों में रहने वाले निम्न तबके की महिलाओं को जागरुक करने का कार्य करती है तथा उन्हें छ:माही एच.आई.वी टेस्ट एवं बीमारी मंथली चेकअप की सुविधा जिला अस्पताल, सुपेला, बैकुंठधाम तथा खुर्सीपार अस्पताल के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराती है।












