भिलाई। 2011 में एक बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा प्राप्त एक अभियुक्त ने आरक्षक पर फायर झोंक दिया। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने मोटरसाइकिल पर ही घेराबंदी कर ली और छह घंटे के भीतर उसे धर दबोचा। इससे पहले वह एक महिला पर घर में घुसकर फायर कर चुका था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय वीरेन्द्र नाई अपने बड़े भाई अशोक और असलम की हत्या करने के लिए दीपक शिवहरे से 5 कारतूस और कट्टा हासिल किया था।












