भिलाई। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एमजे कालेज की छात्राओं ने प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही नारी की भूमिका को रेखांकित किया। महाविद्यालय की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि अवसरों में खुलापन आते ही भारतीय नारी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वे न केवल पुरुषों की बराबरी करने में सक्षम हैं बल्कि कुछ क्षेत्रों में वे अपने पुरुष समकक्षों से बेहतर साबित होती हैं। श्रीमती विरुलकर ने कहा कि भारत में नारी का सदैव सर्वोच्च स्थान रहा है। गुलामी के आरंभिक दिनों में नारी को सुरक्षित रखने की दृष्टि से कुछ पाबंदियों लगाई गर्इं पर जब आजादी का आंदोलन छिड़ा तो महिलाएं इसमें बराबर की हिस्सेदार बनीं।












