भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में गणित विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान और गणित परिषद् का गठन डॉ. जी.के. गोस्वामी, विभागाध्यक्ष गणित, कल्यांण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने किया। श्रीमती मीना मिश्रा विभागाध्यक्ष गणित ने कहा परिषद् गठन का उद्देश्य विभागीय गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करना व परिषद् के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास व सक्रिय सहभागिता सुनिष्चित करना है जिससे स्वयं विभागीय गतिविधियों का संचालन करें।












