Dr-MK-Verma-CSVTU

National Seminar on Tele Medicine

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एमके वर्मा ने आज कहा कि तकनीकी के विकास के साथ ही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रफ्तार कायम रही तो आने वाले 20 सालों में देश में टेली रोबोटिक सर्जरी भी संभव हो जाएगी। डॉ वर्मा यहां एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग में टेली मेडिसिन पर सीजीकॉस्ट के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ वर्मा ने कहा कि टेली मेडिसिन को संभव बनाने के लिए उनके निर्देशन में भी शोध हो चुके हैं। उनका मानना है कि सूचना क्रांति ने आविष्कारों की गति को और तेज कर दिया है। आज हम अपने शोध से मिले डाटा को पलक झपकते उस समूह को उपलब्ध करा सकते हैं जो उसपर आगे काम कर रहे हैं। इसका लाभ चिकित्सा के क्षेत्र में भी मिल रहा है।

Full size460 × 305

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *