MJ-BEd-Deobaloda

MJ College BEd Community Camp

भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा विभाग ने देवबलोदा में कम्युनिटी कैम्प लगाया। दिन भर चलाई गई गतिविधियों में प्राथमिक शाला के बच्चों को जहां खेल खेल में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया वहीं हाई स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतिभा जांचने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने बच्चों को कहानी सुनाकर प्रेरित किया। शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ श्वेता भाटिया ने बताया कि शिविर प्रात: 9 बजे प्रारंभ हुआ। प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ों का आयोजन किया गया। वहीं उच्चतर माध्यमिक कक्षा के बच्चों के लिए निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर में बीएड, एमएड एवं डीएलएड के विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएं दीं।

Full size460 × 295

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *