campus-drive

Campus Placement

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में भारत के प्रमुख ऐक्स्ट्रा मार्क्स कंम्पनी द्वारा सभी स्नातक विद्यार्थियों के लिये व्यावसायिक विकास अधिकारी हेतु कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों आयुषी नरेडी एम.कॉम, डी.अनुषा बी.कॉम, एवं शिवानी गांधी बीसीए, ने 8 लाख वार्षिक वेतनमान पर कम्पनी में रोजगार प्राप्त करने में सफल हुये। इन विद्यार्थियों के चयन होने पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा, निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. श्रीमती रक्षा सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे.दुर्गा प्रसाद राव, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको ने चयनित छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तथा चयनित छात्राओं को उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु उनका उत्साहवर्धन किया।

Full size199 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *