Little-Boy

Movie Little boy by Shiraz Henry

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पले-बढ़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता-निर्देशक शिराज हेनरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’ देश भर में 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। अरूणाचल प्रदेश की सच्ची कहानी पर बनी इस फिल्म को लेकर शिराज बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी इस फिल्म को छत्तीसगढ़वासियों का प्यार जरूर मिलेगा। शिराज ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश के नामी व्यक्तित्व यमलाम अचुंग की जिंदगी पर यह फिल्म बनाई गई है। अभावों में पले-बढ़े एक साधारण परिवार के बच्चे का चुनौतियों पर विजय पाते हुए पूर्वोत्तर प्रांत का दमदार व्यक्तित्व बन कर उभरने की कहानी को उन्होंने बड़े परदे पर उतारा है। फिल्म का म्यूजिक और ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *