भिलाई। भिलाई तथा रायपुर में संचालित संतोष रूंगटा समूह के विभिन्न कॉलेजों के इंजीनियरिंग तथा फार्मेसी कोर्सेस के स्टूडेंट्स ने सीएसवीटीयू की मेरिट लिस्ट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विगत वर्षों की तरह एक बार फिर उपलब्धि अर्जित की है। समूह द्वारा संचालित कॉलेजों के इंजीनियरिंग तथा फार्मेसी के स्टूडेंट्स ने सीएसवीटीयू की मेरिट लिस्ट में अग्रणी स्थान हासिल किया। संतोष रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, भिलाई-रायपुर के स्टूडेंट्स ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) की वेबसाइट पर जारी की गई बीई, पॉलीटेक्निक, एमटेक, तथा बी. फार्मेसी कोर्सेस की 2016-17 की मेरिट लिस्ट में कब्जा जमा एकाडमिक एक्सीलेंस के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय प्रदर्शन जारी रखा है।












