भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने अपने विचारों को व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की तथा उन्होंने कहा कि मातृभाषा हमारी मन की भाषा है जो बच्चा सबसे पहले अपनी मां से सीखता है और कितना भी बड़ा हो जाये अपनी मातृभाषा में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करता है। आज हम अपनी पहचान राष्ट्रीय या अन्तराष्ट्रीय स्तर बनाये लेकिन अपने मातृभाषा का हमें प्रयोग एवं आदर करना चाहिये।












