Samvid-19-05

SSTC Samvid-19

भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस ‘संविद-19’ के दूसरे दिन भी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा की विविधता का प्रदर्शन किया। खेलकूद, तकनीकी क्षमता के साथ ही कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं का भी खूब प्रदर्शन किया गया।
खेलों में शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्नूकर, गली क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, बेंच प्रेस, आर्म रेसलिंग, फुटलूज, टगआॅफवार व अन्य खेलकूदों के कई राउंड हुए जिसके बाद फाइनलिस्ट्स की घोषणा की गई। तकनीकी कार्यक्रम के अन्तर्गत रोबोटिक्स, रोबोवार, रोबॉवीम, रोबोरस, रोबोसुमो, कोडिंग, ब्रिजआईटी, लैनगेमिंग, सर्किट डिजाइनिंग, टेक्निकल मॉडल, टेक्निकल क्रिज, क्रीओ, माई इनोवेशन, वर्डमोर्ट, ब्लाइंडकोडिंग, बॉटल रॉकेट, एप्टीट्यूड टेस्ट एवं अन्य दूसरे टेक्निकल कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।

Full size460 × 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *