भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों की लिस्ट में संतोष रूंगटा समूह (आर-1) से समूह के डायरेक्टर (टेक्निकल) व प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग), रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी डॉ. सौरभ रूंगटा को कंप्यूटर एण्ड इन्फर्मेशन टेक्नालॉजी का डीन बनाया गया है। डॉ. सौरभ रूंगटा इसी ब्रांच के सीएसवीटीयू की बोर्ड आॅफ स्टडीज के मेम्बर भी हैं। इसी महाविद्यालय की रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा अग्रवाल को भी डीन बनाया गया है।












