भिलाई। संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस (आर-1) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्लोगन तथा पोस्टर कॉम्पीटीशन का आयोजन किया गया। कैम्पस के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेन्ट, साइंस तथा कॉमर्स व एजुकेशन कोर्स की छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चेयरमेन संतोष रूंगटा ने अपने संदेश में कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी के हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जाना जरूरी है। नारी ईश्वर की वह अनूठी रचना है जिसके बिना हमारा कोई वजूद ही नहीं होता।












