भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ग्रीन आडिट कमेटी द्वारा जल संरक्षण दिवस के अवसर पर लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ‘किसी को पीछे नहीं छोड़ना है, क्यों, कैसे एवं उपाय’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शमा बेग ने बताया विश्व की कुल 24 प्रतिशत जमीनी जल का उपयोग भारतीय करते है। देश में 11 प्रतिशत औसत बारिश होती है लेकिन हम मात्र 6 प्रतिशत पानी ही सुरक्षित रख पाते है। आंकड़े बताते है अभी भी 75 प्रतिशत घरों में पीने का साफ पानी नहीं पहुँच रहा है। गाड़ियों को धोने में करोड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है इसके उचित प्रबंधन की आवश्यकता है। पानी दुर्लभ है। आज भी भारत की बहुत सी महिलाये छ: किलो मीटर दूर पानी लेने जाती है।












