भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की चार छात्राओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय आयुष स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। एमजे कालेज की चतुर्थ वर्ष की छात्रा रेशमा गुप्ता ने 73.89 फीसदी अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में शीर्ष स्थान अर्जित किया है। द्वितीय स्थान पर 72 फीसदी अंकों के साथ इंदु साहू ने अपना स्थान बनाया है। 70 फीसदी अंकों के साथ सुष्मिता सिंह एवं कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर कब्जा किया है।












