भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर- ‘स्वास्थ्य सभी के लिये सभी जगह’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वयं स्वस्थ रहते हुए दूसरों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना था। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शमा ए. बेग ने बताया कि यह दिवस 1950 से मनाया जाता है।












