भिलाई। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 23 (1)(अ) के अंतर्गत कुलाधिपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के प्राचार्य संवर्ग में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी की प्राचार्य सह निदेशक डॉ रक्षा सिंह को शामिल किया गया है। यह नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के संरक्षक, अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।












