भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘कैरियर इन ऐंकरिंग’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस की वक्ता डॉ. ज्योति धारकर प्रो. भूगोल, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर, महाविद्यालय दुर्ग, छ.ग. थीं। कार्यक्रम संचालन करते हुये सहायक प्राध्यापक श्रीमती श्वेता दवे, नैक संयोजक ने बताया कि विषय विशेषज्ञ डॉ. ज्योति धारकर ‘एंकरिंग के क्षेत्र में करियर’ पर प्रकाश डालेंगी जिसके माध्यम से आप एंकरिंग में कैरियर के कहां-कहां अवसर है, उन अवसरों की सूचना आपको कैसे प्राप्त होगी, इस अवसर के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर पायेंगे।












