भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आफॅ इंस्टीट््यूशंस नये सत्र (2019-2020) से फार्मेसी के क्षेत्र मे भी अपनी सेवाए प्रारम्भ करने जा रहे है। ग्रृप के नये अध्याय के रूप मे रूंगटा इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मेसी साईसेस को फार्मेसी कांउसिल आॅफ इडिया एवं आल इंडिया काउसिल फार टेक्नीकल एजुकेशन ने इसी सत्र से डी. फार्मा एंव बी. फार्मा के लिए मान्यता प्रदान की है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीक विश्वविद्यालय से संबंद्ध इस महाविद्यालय में डिप्लोमा इन फार्मेसी एंव बेचलर इन फार्मेसी की पढ़ाई होगी ।












