भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल की टीम ने एक बार फिर उच्च स्तरीय दक्षता का परिचय देते हुए एक मरीज का जीवन बचा लिया। 62 वर्षीय इस मरीज की लेफ्ट मेन आर्टरी 80 फीसदी ब्लाक थी जिसकी आपात स्थिति में प्लास्टी की गई। बता दें कि यह एक हाई रिस्क कंडिशन होता है जिसमें मरीज के लिए एक-एक पल कीमती होता है। यह मरीज राजनांदगांव से रिफर होकर यहां पहुंचा था। उसका ब्लड प्रेशर काफी लो था और मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी। उसे डायबिटीज की भी शिकायत थी। उनकी लेफ्ट कोरोनरी आर्टरी में 80 फीसदी का ब्लाकेज था। लेफ्ट आर्टरी हृदय के बायें और सबसे बड़े हिस्से तक आॅक्सीजन युक्त रक्त पहुंचाता है।












