Ramesh-Patel

Ramesh Patel Maa Sharda Samarthya Charitable Trust

भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य रमेश पटेल ने जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र का वितरण किया। रमेश पटेल निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं। वे पहले रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष, रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जैसे पदों पर रहते हुए कार्य करते रहे हैं। रमेश पटेल ने बताया कि जब छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखते हैं तो उन्हे लगता है कि भगवान की वास्तविक सेवा यही हैं। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट की वालिंटियर काजल सिंह, रितेश राय, सिवांशु सिंह, प्रीति शर्मा, अविनाश बघेल प्रत्येक शनिवार 4 से 6 बजे उपस्थित होकर अपनी सेवाएं देते हैं।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *