भिलाई। इस वर्ष हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा संबंद्ध समस्त महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष के प्रवेश हेतु विद्याथिर्यों से आॅनलाईन पद्धति से फार्म भरवाया जा रहा है। यह फार्म 04.06.2019 से 30.06.2019 तक भरा जा सकता है व कुलपति की अनुमति से प्रवेश की अंतिम तिथि 31.07.2019 होगी। प्राचार्या डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुये महाविद्यालय में हेल्पडेस्क के माध्यम से आॅनलाई फार्म नि:शुल्क भरा जा सकता है। छात्र/छात्रायें https://durg1.ucanapply.com के माध्यम से स्वयं/इंटरनेट/कैफे/महाविद्यालय के हेल्प डेस्क के माध्यम से फार्म भर सकते है।












