भिलाई। नित नए प्रयोगों के लिए परिचित इंदु आईटी स्कूल में मैंगो मैनिया डे मनाया गया। दिवस विशेष पर बच्चों ने आम के चित्र बनाए तथा उसके गुणों के बारे में जाना। स्कूल की तरफ से बच्चों को आम खिलाया गया। बच्चे आम के विषय में रोचक जानकारियां पाकर बेहद हर्षित हुए।26 जून 2019 को मैंगो मैनिया डे दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत में इसका विशेष जोर रहता है। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से के.जी- 2 तक के बच्चों ने बड़े उत्सह के साथ भाग लिया।












