दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की साहित्यिक समिति द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. पांडेय आमंत्रित थे। डॉ. पाण्डेय ने गांधी जी की सविनय अवज्ञा आंदोलन, सत्याग्रह एवं श्डांडी यात्राश् का विशेष रूप से वर्णन किया।












