दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की जनभागीदारी समिति में श्रीमती प्रीति मिश्रा को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा की अनुशंसा पर प्रीति मिश्रा की नियुक्ति अध्यक्ष पद पर की गई है। श्रीमती मिश्रा बुनकर सहकारी संस्था तथा एम्बिशन फाउन्डेशन से भी जुड़ी हुई है। श्रीमती मिश्रा के महाविद्यालय पहुँचने पर महाविद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा भी उपस्थित थे।












