भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने एक ही दिन में मैराथन सर्जरी कर 24 घंटे में तीन लोगों को आसन्न मृत्यु के जबड़े से खींच लिया। तीनों ही मरीज अब खतरे से बाहर हैं। इनमें से एक वार्ड में जाने के लिए तैयार है जबकि दूसरे को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। सही समय पर सही अस्पताल में पहुंच जाने के कारण ही इन युवकों की जान बच पाई। स्पर्श के न्यूरो सर्जन डॉ दीपक बंसल ने बताया कि 28 अगस्त को दो युवक बाइक एक्सीडेंट में घायल हो गए। उन्हें बिना कोई समय गंवाए स्पर्श अस्पताल लाया गया। हेलमेट नहीं पहना होने के कारण दोनों के सिर में गहरे जख्म लगे थे।












