राजनांदगांव। मोहारा में हरेली तिहार के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने ग्रामीण महिलाओं को उत्पादक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित आसपास के जिलों की महिलाओं को शामिल किया गया था।












