गर्ल्स कॉलेज ने रासेयो स्थापना दिवस पर स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

दुर्ग। शासकीय वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने स्थापना दिवस उत्साह से मनाया। पौधरोपण, रैली और जागरूकता अभियान चलाया। शासकीय प्राथमिक कन्या शाला, शिक्षक नगर में विद्यार्थियों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य, पर्यावरण की महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को रोचक खेलों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल की साफ-सफाई तथा पेड़ों के महत्व को बताया।दुर्ग। शासकीय वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने स्थापना दिवस उत्साह से मनाया। पौधरोपण, रैली और जागरूकता अभियान चलाया। शासकीय प्राथमिक कन्या शाला, शिक्षक नगर में विद्यार्थियों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य, पर्यावरण की महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को रोचक खेलों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल की साफ-सफाई तथा पेड़ों के महत्व को बताया। छात्राओं ने 60 बच्चों को लेखन सामग्री दी तथा आयोजित स्पर्धा के पुरस्कार दिये। रासेयो की वरिष्ठ छात्रा कु. रूचि शर्मा ने बताया कि शाला परिवार को पौधे भेंट किए। इस आयोजन में दुर्गा मेश्राम, प्रज्ञा मिश्रा, अंजली शर्मा, क्षमा मिश्रा, अंकिता रूपादास, शायबा, साक्षी, श्रद्धा तथा काजल की सक्रिय भागीदारी रही।
रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशेश्वरी धु्रव के मार्गदर्शन में छात्राओें ने रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *