भिलाई। डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इसका प्रबंधन पूरी तरह वरिष्ठ कक्षा आठवीं तथा नवमी के छात्रों ने किया। एक विशेष प्राथर्ना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नवमी के छात्र संदीप तथा नवमी की छात्रा प्राची द्वारा शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी गई छात्रों ने बताया कि इस दिन हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस होता है।उन्हें सम्मानित करते हुए इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है ।












