दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीके पंचभाई संयुक्त कलेक्टर जिला दुर्ग तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने किया। श्री पंचभाई ने परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बदलते आर्थिक परिवेष में अर्थशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला।












