भिलाई। कॉमर्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्था डॉ.संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा 21 सिम्तबर होटल द रोमन पार्क में कॉमर्स टैलेन्ट सर्च का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सीटीएस के साथ ही सीए/ सीएस/सीएमए में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अमिताभ बच्चन के हमशक्ल महाराष्ट्र के प्रोफेसर शशिकांत पोडवाल होंगे।












