दुर्ग। शासकीय वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने स्मार्टक्लास रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा नई सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की सराहना की। गृहविज्ञान की छात्राओं द्वारा वरली पेंटिंग पर आधारित प्रदर्शनी की भी कुलपति ने सराहना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि महिला बाल विकास बोर्ड के तत्वाधान में छात्राओं के लिए प्रारंभ 5 दिवसीय पोषण आहार प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी डॉ. अरूणा पल्टा ने अवलोकन किया।












