भिलाई-दुर्ग। छत्तीसगढ़ की अग्रणी कॉमर्स एजुकेशन संस्था डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित सीटीएस-2019 के पारितोषिक वितरण समारोह में यंग अचीवर्स का मेला सा लग गया। मौका था प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान और पारितोषिक वितरण का। श्रेष्ठ जनों से सजी इस महफिल में वक्ता भावुक भी हुए और चमत्कृत भी होते रहे। एक अंतहीन सिलसिला चलता रहा उपलब्धियों के सम्मान का। महानायक अमिताभ बच्चन के हमशक्ल पुणे के प्रो. शशिकांत पोडवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान का लंबा सिलसिला चला। इसमें विभिन्न स्कूलों से बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों के साथ ही सीएमए में सफलता हासिल करने वाले संस्था के 170 स्टूडेंट्स, सीएमए पूरी करने वाली एक छात्रा, सीएमए फाइनल ईयर के लगभग एक दर्जन छात्र-छात्राओं के साथ लगभग एक दर्जन बच्चों सहित 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल थे।












