दुर्ग। नेहरू आर्ट गैलरी सिविक सेन्टर में नंदिनी वर्मा के तैलचित्रों की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 फरवरी की शाम 5:30 बजे सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी (एमएम) श्री राकेश करेंगे। नंदिनी के चित्रों की प्रदर्शनी इससे पूर्व भी देश-विदेश की अनेक कला दीर्घाओं में प्रदर्शनी लग चुकी है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी गुरुवार से शनिवार तक प्रतिदिन संध्या 5:30 से 8:30 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार नंदिनी वर्मा की तूलिका छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन जीवन को एक अलग नजरिये से देखती हैं।












