भिलाई। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई-3 की एनएसएस इकाई के बच्चों ने हानिकारक पालीथीन से मुक्ति पाने के लिए पुराने कपड़ों से थैले बनाए तथा मिट्टी के बर्तन एवं पत्तों का दोना पत्तल बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी एवं गृह विज्ञान की प्राध्यापक डॉ अल्पना देशपांडे ने लोगों को पालीथीन का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की अपील की।












