भिलाई। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान उत्पन्न करने एवं साइंटिफिक माइंडसेट तैयार करने के लिए माइलस्टोन एकाडमी जूनियर में 24 अक्टूबर को साइंस कार्निवाल का आयोजन किया गया है। खेल-खेल में शिक्षा के आधार पर होने वाले इस आयोजन में क्विज, गेम्स, प्लेनेटेरियम, मैजिक आदि के साथ-साथ रामायण में विज्ञान की भी रोचक जानकारियां प्रदान की जाएंगी।












