भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल में बुधवार को दीपावली पूर्व उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के कलाम सदन द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता लक्ष्मी के पूजन से हुआ। तत्पश्चात छात्रों ने दीपावली के माहात्म्य का वर्णन कर दीपावली पर केंद्रित चलचित्र का प्रदर्शन किया।












