भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत मोम से विभिन्न आकार के सुगंधित दीये बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. शमा ए. बेग के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूनम शुक्ला ने कहा कि बाजार में जो दीये मिलते है वे बहुत मंहगे होते हैं। हम घर पर ही रंग बिरंगे व सुगंधित दीये बना सकते है। जो कम खर्च में बनेगा। अपने श्रम से घर को जगमगा सकते है।












