भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के बी.एड. फर्स्ट तथा थर्ड सेमेस्टर के स्टूडेंट्स तथा फैकल्टी मेम्बर्स के 150 सदस्यीय दल ने कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव का शैक्षणिक भ्रमण किया। मैकल पर्वतशृंखला से घिरी हरी-भरी घाटी में प्रकृति की अनुपम छटा में बने इस मंदिर की बनावट खजुराहो तथा कोणार्क मंदिर के समान होने के कारण इस इसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहा जाता है। बच्चों ने मंदिर के वास्तुशिल्प एवं इतिहास के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।












