भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन व केरला समाजम भिलाई-दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग जूनियर/सीनियर/मास्टर/दिव्यांग/महिला एवं पुरूष फिजिक प्रतियोगिता में इस्पात नगरी भिलाई के अभिषेक सोनवनी ने फिटनेस मॉडल फिजिक में चैम्पियन ऑफ़ चैंपियंस का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया है। अभिषेक सोनवानी इसके पूर्व भी अनेक स्पर्धाओं में अपने खेल कौशल के बदौलत इस्पात नगरी भिलाई का नाम रौशन करते हुए पदक जीते हैं।












