दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर शहर वासियों को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रासेयो सामाजिक जागरूकता अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है चाहे वह स्वच्छता अभियान हो या बिमारियों से लड़ने हेतु जागरूकता अभियान।












