दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग में 5 दिवसीय ‘पोषक आहार बने स्वरोजगार’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के खाद्य एवं पोषण बोर्ड रायपुर एवं महाविद्यालय के कौशल विकास केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में खाद्य एवं पोषण बोर्ड रायपुर के मनीष यादव एवं चेतन पटेल ने छात्राओं को स्वरोजगार के लिए ‘पोषक आहार’ के विभिन्न उत्पादों को बनाने की विधि तथा मॉर्केटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया।












