भिलाई। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में स्पोकन इंग्लिश पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. साधना पारेख ने बताया कि स्पोकन इंग्लिश की आवश्यकता को देखते हुए विद्यार्थियों में अंग्रेजी के भय को दूर करने तथा महत्वपूर्ण टिप्स देने के लिये इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। आत्मविश्वास की कमी एवं झिझक के कारण छात्रायें आपस में अंग्रेजी बोलने में संकोच करती है।












