भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आईक्यूएसी, हैल्दी प्रैक्टिस, ग्रीन कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिसंबर को क्रिसमस व तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. शमा ए. बेग ने कहा क्रिसमस प्रभु यीशुमसीह के जन्म दिस के उपलक्ष्य में मानाया जाता है। यीशु ने शांति एकता और सौहाद्र का पाठ पढ़ाया। क्रिसमस के माध्यम से हम विद्यार्थियों को मिलजूल कर जीवनयापन कर संदेश देना चाहते है।












