भिलाई। अंतर महाविद्यालय हैंडबाल टूर्नामेंट में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी की टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही। इस टूर्नामेन्ट का आयोजन मनसा महाविद्यालय में किया गया था। बुधवार को टूर्नामेन्ट का फाईनल मैंच मनसा महाविद्यालय एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें मनसा महाविद्यालय ने विजेता के खिताब पर कब्जा कर लिया।












